ईसीएल : कुनुस्तोड़िया जीएम ने किया पदोन्नत अधिकारियों को सम्मानित उच्चतर ग्रेड में बेहतर कार्यानुभव हेतु दी शुभकामनाएँ



ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पदस्थापित चार अधिकारियों को पिछले दिनों कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से उनके उच्चतर ग्रेड में पदोन्नति दी गयी है। इनमें ई-7 ग्रेड में मुख्य प्रबंधक के रूप में श्री प्रभाकर कुमार व श्री अजय ज्ञानेन्द्र राय पदोन्नत हुए। इनके साथ, श्री अशोक कुमार कर्मकार व श्री अभिनव कुमार ई-6 ग्रेड में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में पदोन्नत हुए हैं। क्षेत्र में पदस्थापित अधिकारियों की पदोन्नति पर कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने उन्हें सम्मानित करते हुए उच्चतर ग्रेड में बेहतर कार्यानुभव हेतु सभी को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) श्रीमती पूजा एक्का, उप प्रबंधक (कार्मिक) श्री अनिल कुमार व सहायक प्रबंधक (कार्मिक) श्री आर. वरुण भी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति हेतु बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन