पेट्रोल पंपों से डीजल पेट्रोल नहीं मिलने की आशंका से मंगलवार की शाम से रानीगंज के सभी पेट्रोल पम्पो में भीड़



रानीगंज-केंद्र सरकार के हिट एंड रन क़ानूल के विरोध में ट्रक ,टैंकर चालको ने आपने अपने वाहनों को बन्द कर रखा है,जिसके कारण डीजल- पेट्रोल डंप से पेट्रोल डीजल पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची,फलस्वरूप पेट्रोल पंपों में तेल नहीं मिलने की आशंका से मंगलवार की शाम से रानीगंज के कई पेट्रोल पम्पो में काफी तनाव की स्थिति बनी रही. रात के शुरुआती घंटों में तेल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग यह मानकर पेट्रोल पंप पर आए कि उन्हें तीन दिनों तक तेल नहीं मिल पाएगा. बाइक,चार पहिया।वाहन चालक अपने वाहनों में तेल भरवाने के लिए दौड़ पड़े. 


 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ा जिस वजह से कई पेट्रोल पंप बुधवार को भी बंद रहे. अंजना सिनेमा हॉल के सामने एक पेट्रोल पंप खुला रहा, वहां पर लोगों की लंबी लाइन देखी गई. जहां पर भी लोगों को यह उम्मीद दिखाई दी कि वहां से उनको पेट्रोल मिल सकता है वहां पर लंबी लाइन देखी गई. इस बारे में रानीगंज के कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से हड़ताल करने से आखिरकार अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है. लोगों को पेट्रोल नहीं मिलने से उनको अपने कार्य स्थल पर जाने में असुविधा होती है. उन्होंने सरकार तथा वाहन चालकों दोनों पक्षों से आग्रह किया कि वह आपस में वार्तालाप कर इस मुद्दे का समाधान निकालें क्योंकि इससे आखिरकार लोगों को ही परेशानी होती है.बुधवार को रानीगंज एवं जामुड़िया अंचल से चलनेवाली मिनी बसें भी बन्द रही,जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल