रानीगंज: करीब 500 वें वर्ष के बाद आखिरकार राम मंदिर बन ही गया. 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसको लेकर पूरे भारत तथा पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोयलांचल शहर के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.पूरे शहर के रास्ते से लेकर हर गलियों को भगवा झंडा से सजाया गया है.घरों घरों में लाइटिंग की डेकोरेशन देखने को मिल रहा है.22 जनवरी को देशवासी एकबार फिर दीपावली मनाएंगे.
रानीगंज शोष्ठी गोरिया में रामनवमी कमेटी द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है सोमवार को यहां कीर्तन एवं मंगल पाठ भी किया जायेगा. पूजा अर्चना के बाद लोगों में प्रसाद वितरण भी की जाएगी.
ईस्ट कॉलेज पाड़ा में जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब एवं श्री श्री सिद्धीदाता शिव मंदिर कमेटी द्वारा भव्य तरीके से सजाया गया है. मंदिर में पूजा अर्चना एवं कीर्तन मंगल पाठ का आयोजन भी किया गया है.
रानीगंज बड़ा बाजार को भी भगवा झंडा से भव्य तरीके से सजाया गया है।
तिलक रोड एवं बर्न्स प्लाट में भी भव्य सजावट देखने को मिला. बर्न्स प्लाट रास्ते को रंगोली देकर रास्ते को सजाया गया है. यहां पर भी कीर्तन एवं मंगल पाठ का आयोजन रखा क्या है साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जाएगा.
गिरिजा पाड़ा में स्थानीय महिलाओं द्वारा नेशनल हाईवे 60 पर रंगोली बना कर श्री राम प्रभु के स्वागत में जुटी नजर आई.
रानीगंज मारवाड़ी पट्टी भगवा झंडो से सजाया गया है. विश्व हिंदू परिषद ऑफिस को भी भव्य रूप से सजाया गया है. विश्व हिंदू परिषद की तरफ से तैयारियां जोरों पर है. यहां पर मंगल पाठ एवं कीर्तन का आयोजन रखा गया है, वही अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव टेलीकास्ट एल ई डी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा .साथ ही पूजा अर्चना कर यहां पर प्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया है.
शालडांगा इलाके में भगत पाड़ा अयोध्या वीर सेवा दल द्वारा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा. यहां पर भी कीर्तन पाठ का आयोजन रखा गया है. पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी की जाएगी.
रानीगंज के वृंदावन धाम समिति में 21 तारीख से 24 प्रहर राम चरित मानस पाठ का आयोजन की गई है,22 तारीख को इसका समापन होगी,स्थानीय निवासियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे.भंडारा का भी आयोजन की गई है.
सीआरसोल के पंडित पोखर के समीप राम सिंहासन एंड संस के मालिक अमित केशरी के परिवार द्वारा लोगो को सोमवार को अपने घरो में दीपक जलाने के लिए दीपक एवं श्री राम प्रभु का अयोद्य्या स्तिथ श्री राम मंदिर का फोटो प्रदान किया जा रहा है.
वहीं राम लला के आगमन को लेकर जामुड़िया को भी राम भक्तों ने भब्य रूप से सजाया गया.











0 टिप्पणियाँ