सड़क निर्माण की पूर्व खुदाई किये गये रास्ता में जल छिड़काव की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रास्ता अवरोध किया






 जामुड़िया- जामुड़िया के बीजपुर ग्राम इलाके के लोगों ने मंगलवार को प्रतीकात्मक रूप से रोड जाम किया. इनका कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए यहां पर रोड की खुदाई की गई है, जिस वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर खुदाई की वजह से आए दिन छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं. बड़े-बड़े पत्थर रास्ते पर पड़े हुए हैं. इन पत्थरों की छिटकने की वजह से आसपास के दुकानों के कांच टूट रहे हैं. लोगों को चोटे लग रही हैं. इसके साथ ही धूल की वजह से भी काफी परेशानी हो रही है .स्थानीय लोगों की मांग है कि रोज कम से कम तीन बार यहां पर पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके. इनका कहना है की खुदाई के कारण यहां पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं चल रही है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अभी तक प्रशासन के किसी स्तर पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है ,लेकिन अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में उनको और बड़े पैमाने पर आंदोलन करना पड़ेगा. उनका कहना है कि वह नहीं चाहते कि उनके रोड जाम की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो. इस वजह से प्रशासन के कहने पर उन्होंने अपना रोड जाम हटा लिया, लेकिन उनकी मांग है कि जब तक सड़क निर्माण न हो रही हैतब तक रोजाना तीन बार सड़क पर पानी का छिड़काव करना होगा .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली