आमरासोता ग्राम पंचायत की तरफ से फिफ्थ कमीशन के आर्थिक सहयोग से बांसड़ा अंचल में 42 स्ट्रीट लाइट लगाए गये




रानीगंज-आमरासोता ग्राम पंचायत की तरफ से फिफ्थ स्टेट कमीशन के आर्थिक सहयोग से बांसड़ा मोड़ से 42 स्ट्रीट लाइट लगाए गए, जिसमें से 12 सोलर लाइट है और बाकी बिजली से जलने वाले लाइट हैं.बुधवार को इन लाइटों का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर आमरासोता ग्राम पंचायत के प्रधान संजय हेंब्रम उपस्थित थे. उन्होंने इन लाइटों का उद्घाटन श्री फल तोड़ कर किया .उनके अलावा यहां उप प्रधान बबीता बाउरी, पंचायत सदस्य दशरथ कोड़ा ,मंगल कोड़ा आदि उपस्थित थे. इस बारे में पंचायत का प्रधान संजय हेंब्रम ने बताया की आमर सोता 12 सोलर लाइट तथा 30 बिजली से जलने वाली लाइट लगाई गई है. इस क्षेत्र में विकास कार्यों को करने में कभी कभार फंड की असुविधा होती है लेकिन पंचायत की तरफ से विकास कार्यों को किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अन्य स्रोतों से जो फंड आने की बात रहती है वह उपलब्ध नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी पंचायत की तरफ से विकास कार्यों को किया जा रहा है . यहां पर लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए इस वजह से आज 42 स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया गया. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ हिस्से स्ट्रीट लाइट से वंचित थे, वहां पर इन लाइटों को लगाया गया .आने वाले समय में और भी ऐसे इलाके हैं जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां पर भी इन लाइटों को लगाया जाएगा .उन्होंने बताया कि इस स्ट्रीट लाइटों को लगाने में₹3 लाख की लागत आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली