चिचुड़िया सुभाष समिति द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के 127 वी जयंती पर माध्यमिक ,उच्च माध्यमिक विधार्थी, शिक्षक एवं डाक्टरों को सम्मानित किया गया



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित चिचुड़िया सुभाष समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक ,उच्च माध्यमिक के विधार्थी शिक्षक एवं डाक्टरों को सम्मानित किया गया. इसके पश्चात रानीगंज एवं दूर्गापुर के डाक्टरों के द्वारा दंत चिकित्सक, ब्लड शुगर ,प्रेशर का मुफ्त स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था,जिसका इस इलाके के आसपास रहने वाले सैकड़ों जरूरत मंद लोगों ने इसका लाभ उठाया. वहीं इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरत मंदों को कम्बल वितरण किया गया. इस अवसर पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यहां पर प्रत्येक वर्ष इस तरह का समाजिक मुलक कार्य किया जाता है . अपने लिए तो सभी लोग करते है, लेकिन जो दुसरे के लिए इस तरह का कार्य करता है,उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम है .मैं हमेशा आशा करता हूं कि आने वाले समय में भी इस कमिटी के लोग हमेशा जारी रखेंगे. वहीं चिचुड़िया सुभाष समिति के सचिव दिनेश चक्रवर्ती ने कहा कि आज के दिन इस तरह के समाज मुलक कार्य कई वर्षो से किया जा रहा है. उसी परम्परा को ध्यान में रखते हुए आज भी हमारे सुभाष समिति के लोग निभा रहे है जिनका लाभ हमारे आस-पास ग्राम के रहने वाले स्थानीय सभी लोग उठाते है ओर आने वाले समय में इस तरह कार्य हमेशा जारी रहेगा. इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी, पाण्डेश्वर थाना प्रभारी राहुल देव, केन्दा फाड़ी प्रभारी सुकांतो दास , ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ राना ,इन्द्र बाध्यकर ,दिनेश चक्रवर्ती ,उदिप सिंह, असीत मंडल, पुतुल बैनर्जी, लतीफा काजी, लालटु काजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता