गृह परिचारिका का सड़क दुर्घटना में हुई मौत



 रानीगंज- रानीगंज थाना अंतर्गत एन एस बी रोड स्कूल मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर को सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय गृह परिचारिका पार्वती देवी शर्मा को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने रानीगंज के आलू गोड़िया स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां माना जा रहा है उसके सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. वह रानीगंज के इस्ट कॉलेज पाड़ा की काली मंदिर के समीप रहने वाली थी. उसकी मौत की घटना के पश्चात उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से आग्रह किया कि पार्वती देवी शर्मा की मौत किस वाहन से हुई है ,इसका सीसीटीवी फुटेज से जानकारी पुलिस से प्राप्त करवाने के लिए उनका मदद करें, एवं परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने रानीगंज के स्कूल मोड में लगे सीसीटीवी को खंगालना आरंभ किया. इस घटना से उसके मुहल्ले में शोक का माहौल छाया है ,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल