रानीगंज के तिलक रोड स्तिथ गनेरीवाला सहित अन्य कई बिल्डिंग जर्जर अवस्था में,कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना







 रानीगंज-आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के रानीगंज बोरो में ऐसे कई जर्जर भवन है ,जो 100 साल से भी ज्यादा पुराने हो चुके हैं. उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि भवन कभी भी टूट कर गिर सकता है .इसलिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से ऐसे भवनों के मालिकों को लगातार नोटिस दिया जा रहा है ,ताकि वह खुद ही उन भावनाओं के खतरनाक हिस्सों को तोड़ दें नहीं तो आसनसोल नगर निगम की तरफ से उन्हें तोड़ दिया जाएगा. ऐसा ही कई एक भवन रानीगंज के तिलक रोड इलाके में भी है ,92 नंबर वार्ड अंतर्गत इस क्षेत्र में यहां के गनेरीवाला परिवार का भवन तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना है .इस भवन की हालत बेहद जर्जर है, कभी भी यह टूटकर गिर सकता है और क्योंकि यह एक बेहद व्यस्त सड़क के किनारे बना हुआ भवन है इसलिए यहां पर एक बड़े हादसे की आशंका हमेशा बनी हुई है. आसनसोल नगर निगम की तरफ से 2022 के अगस्त महीने में इस भवन पर एक नोटिस चस्पा किया गया था लेकिन अभी भी इस भवन को तोड़ा नहीं गया है. जिससे स्थानीय लोगों को आशंका है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इस बारे में जब हमने राजेश गनेड़ीवाला से बात की तो उन्होंने कहा कि यह भवन गनेरीवाला परिवार का जरूर है, लेकिन इस भवन में उनका कोई हिस्सा नहीं है. इस भवन के मालिक बिजय गनेरीवाला, संजय गनेड़ीवाला ,सुशील गनेड़ीवाला ,बसंत गनेड़ीवाला है,जो कोलकाता में ही रहते हैं .उन्होंने कहा कि यह लोग ही इस भवन के असली मालिक हैं जो कि पिछले तकरीबन 70 से 80 वर्षों से कोलकाता में रहते हैं ,जबकि यह भवन डेढ़ सौ वर्ष पुराना है उन्होंने आशंका जताया है कि अगर इस भवन के टूटकर गिरने से कोई हादसा होता है, तो सबसे पहली गाज रानीगंज में रहने वाले उनके गनेड़ी वाला परिवार के सदस्यों पर गिरेगी ,जबकि उनका इस भवन से कोई लेना-देना ही नहीं है .उन्होंने आसनसोल नगर निगम से अपील की की इस भवन के खतरनाक हिस्से को तोड़ दिया जाए, क्योंकि जिस रास्ते के किनारे यह भवन बना हुआ है वह काफी व्यस्त रास्ता है, रोजाना हजारों की तादाद में लोग इस रास्ते से गुजरते हैं और इस भवन के टूटकर गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इस बारे में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से ऐसे जर्जर भवनों को तोड़ने के लिए मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है, जब उन्हें बताया गया कि इस भवन के मालिक कोलकाता में रहते हैं तो बोरो चेयरमैन ने कहा कि फिर भी उन्हें नोटिस देकर रानीगंज बुलाया जाएगा और उन्हें तोड़ने के लिए कहा जाएगा .अगर ऐसा नहीं होता तो आसनसोल नगर निगम खुद इस तोड़ेगी क्योंकि इंसान की जिंदगी से कीमती और कोई चीज नहीं है.ज्ञात हो कि इसी तिलक रोड में केडिया परिवार,बजाज परिवार एवं शर्मा परिवार का भी काफी पुराने और अत्यधिक जर्जर भवन है हो,कभी भी टूट कर गिर सकती है,सड़क पर चलने वाले राहगीर इसकी चपेट में आ सकते हैं.

सनद रहे कि बीते चार वर्ष पूर्व इसी तिलक रोड के तिलक पुस्तकालय के समीप एक जर्जर भवन के पुराने लकड़ी के बीम(मोटा टुकड़ा) एक साईकल सवार पर गिरने से उसकी मौत हो गई थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता