सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मिमिक्री करने के विरोध में भाजपा मंडल एक ने किया विरोध प्रदर्शन किया





रानीगंज-तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के(मिमिक्री) नकल उतारने के विरोध में गुरुवार को रानीगंज के एन एस बी रोड स्तिथ नेताजी मूर्ति के पास भाजपा मंडल एक की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बारे में रानीगंज भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां ने बताया कि जिस तरह से टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने भारत के उपराष्ट्रपति की नकल उतारी और उनका मजाक बनाया वह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह मांग की जा रही है कि कल्याण बनर्जी का सांसद पद अविलंब खारिज किया जाए .उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो भारतीय जनता पार्टी अपने उच्च नेतृत्व से बात करके आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी. भाजपा नेता बादशाह चटर्जी ने कहा कि टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने जिस तरह से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी उनका मजाक बनाया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि टीएमसी से इससे ज्यादा और किसी चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती. इससे पहले भी टीएमसी द्वारा भारत की राष्ट्रपति को लेकर बेहद अशालीन टिप्पणी की गई थी. उन्होंने कहा कि यह बड़े अचरज की बात है की जिस राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के समकक्ष का नेता बोलकर खड़ा किया जा रहा है ,उन्ही राहुल गांधी द्वारा कल्याण बनर्जी का वीडियो किया जा रहा था, जब वह जगदीप धनखड़ की नकल उतार रहे थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली