पूर्व खादय मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया रास्ता अवरोध





आसनसोल- पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मलिक को ईडी द्वारा राशन घोटाले में गिरफ्तार किया गया है इसे लेकर आज आसनसोल जिला भाजपा की तरफ से शहर के हटन रोड मोड पर करीब 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर मंत्री ज्योति प्रिया मलिक तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी फुंका गया इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की बहस भी हुई अग्निमित्रा पाल सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे इन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा नौकरी के बाद अब राशन में भी टीएमसी के नेता घोटाला कर रहे हैं इस बारे में अग्निमित्र पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि उनके जमाने में एक करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं जबकि सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी को यह काम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करना पड़ा उन्होंने साफ कहा कि इस घोटाले में ज्योति प्रिया मलिक अकेले शामिल नहीं है इस घोटाले की पूरी जानकारी ममता बनर्जी को भी थी और अगर केंद्रीय जांच एजेंसी ज्योति प्रिया मलिक से पूछताछ कर रही है तो उनको ममता बनर्जी से भी पूछताछ करनी चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता