मारवाड़ी पट्टी में कन्हैया साव तथा हरि साव व्यापारियों के घर तथा गोदाम में आग लगने के बाद भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे




रानीगंज- बीते दो दिन पूर्व रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके में कन्हैया साव तथा हरि साव नमक दो व्यापारियों के घर तथा गोदाम में आग लग जाने से उनको व्यापक नुकसान का सामना करना पड़ा था .एक अनुमान के मुताबिक इन दो भाइयों को लगभग 50 लाख रूपयों का नुकसान हुआ था. मंगलवार को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पीड़ित परिवार से मिलने आए और उन्होंने भाजपा की तरफ से परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके साथ ही उन्होंने परिवार के लोगों को सलाह दी कि वह जल्द से जल्द इस बारे में जिला शासक से संपर्क करें और जिला प्रशासन की तरफ से राहत के लिए आवेदन करें.वह स्वंय भी जिला शाशक से इस परिवार को को आर्थिक रूप से मदद करने की मांग करेंगे. इस बारे में बात करते हुए कन्हैया साव ने बताया कि 3 दिन पहले उनके घर और गोदाम में जो आग लगी थी उससे उनका सर्वस्व जलकर राख हो गया है. दोनों भाइयों को मिलाकर तकरीबन 50 लाख रुपए के संपत्ति जल कर नष्ट हो गई है, आज नौबत यह आ गई है कि उनके पूरे परिवार के पास पहनने को कपड़े तक नहीं है, दूसरे के घर में रह रहे है.रिश्तेदार आए हैं. उनके लिए कपड़े लेकर आए हैं तब जाकर उनको पहनने के लिए कपड़े नसीब हो रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि उनका व्यापार पूरी तरह से तबाह हो गया,घर के सारे कपड़े,लत्ते तथा अन्य सामग्री जल कर राख हो गये .






 उनको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आग कैसे लगी, उनका अनुमान है कि ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी जो कि नीचे तक फैल गई .उन्होंने कहा कि आज जितेंद्र तिवारी आए और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन आग लगी थी, उसी दिन पश्चिम वर्दमान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ,रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा भी आए थे और मदद के आश्वासन दिया था. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक उनको किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली है .हालांकि आज जितेंद्र तिवारी के पीड़ित परिवार से मिलने आने को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है.जितेंद्र तिवारी के जाने के पश्चात स्थानीय टीएमसी नेता उज्जवल मंडल सहित अन्य ने पहुंच कर कहा कि घटना के तीन दिन बाद जितेंद्र तिवारी यहां आए हैं ,ताकि वह मीडिया में सुर्खियां बटोर सके. उन्होंने कहा कि घटना के दिन से ही कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता और बड़े नेता पीड़ित परिवार के साथ हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता