प्रेमिका की फोटो को विकृत कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में प्रेमी समेत उसकी दो गर्लफ्रेंड गिरफ्तार



 कोलकाता : प्रेमिका की फोटो को विकृत कर सोशल मीडिया पर पोस्ट  करने के आरोप में  प्रेमी समेत प्रेमी की दो गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया . 19 अगस्त को बागदा  की एक युवती ने बनगांव साइबर क्राइम थाने में  अपने प्रेमी बागदा निवासी सौमेन मल्लिक (25) और उसकी दो गर्ल फ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी और आरोप लगाया था कि उसकी फोटो को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक और उसकी दो गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. युवती का बागदा के एक युवक सौमेन मल्लिक से प्रेम संबंध था. पिछले साल दोनों के बीच रिश्ता टूट गया. इसके बाद से सौमेन युवती को तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहा, जिससे परेशान होकर उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बाद युवक और उसकी दो गर्लफ्रेंड ने उसकी तस्वीर को विकृत कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद युवती ने बनगांव साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से संपर्क किया. पुलिस ने सौमेन और दो गर्लफ्रेंड्स को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज बनगांव महकमा अदालत  में पेश किया गया, जहां उन्हें 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता