डीवाईएफआई की इंसाफ यात्रा जामुड़िया से आसनसोल के लिए हुई रवाना



 जामुड़िया - बुधवार को डीवाईएफआई की इंसाफ़ यात्रा जो बीते 3 नवंबर को कुच बिहार से आरम्भ हुआ था, जो 7 जनवरी 2024  को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा कर समाप्त होगी, वही इंसाफ़ यात्रा 26 दिनों के सफर के बाद मंगलवार की संध्या बीजपुर में प्रवेश किया.बीजपुर में संध्या के समय इंसाफ़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद बीजपुर बाजार में एक सभा का आयोजन किया गया।इस सभा को डीवाईएफआई के राज्य कमिटी के नेताओं ने सम्बोधित किया. इंसाफ़ यात्रा बोगड़ा बाजार से शुरू हुआ और चांदा में काजी नजरूल इस्लाम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आसनसोल के लिए प्रस्थान किया. इस यात्रा को जनता को भरपूर समर्थन मिल रहा है.बोगड़ा से चांदा के बीच में समर्थकों की उपस्थिति देखने लायक थी. बोगड़ा में पथ सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई पश्चिम बंगाल राज्य कमिटी की सचिव मिनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि राज्य की जनता के साथ हो रही ना इंसाफी के खिलाफ यह इंसाफ़ यात्रा है. पश्चिम बंगाल में चारों तरफ लुट मची हुई है. शिक्षक भर्ती घोटाले, राशन घोटाले, कोयला चोरी और  बालू खनन घोटालों के कारण पश्चिम बंगाल के सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है. युवाओं के साथ भी यह सरकार ना इंसाफी कर रही है.इसलिए आज पश्चिम बंगाल के युवा सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने को बाध्य हैं. इस मौके पर उपस्थित थे डीवाईएफआई पश्चिम बर्धमान जिला कमिटी के सचिव विक्टर आचार्य, सभापति वृन्दावन दास, जिला कमिटी के सदस्य बिकास यादव, करुणामई रुईदास, मनोज दत्त,जामुड़िया नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन तापस कवि, पूर्व विधायक जहांनारा खान, पूर्व विधायक धीरजलाल हाजरा, मो0 कलीमुद्दीन,नुमान अफसर खान, मुन्ना अहीर,आबिर मंडल,बादल कर्मकार आदि.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात