देबाशीष घटक और डॉ. सेनापति मंडल सिटी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे संसद शत्रुघ्न सिन्हा





रानीगंज-देबाशीष घटक और डॉ. सेनापति मंडल सिटी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को आयोजित किया गया.एक महीने की प्रतियोगिता के बाद शनिवार को बल्लभपुर पेपर मिल फुटबॉल ग्राउंड में फाइनल मैच आयोजित किया गया. फाइनल मुकाबले में मुगमा धनबाद की टक्कर स्कॉर्पियन बांकुड़ा फुटबॉल टीम से हुई. सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी फाइनल मुकाबला देखने आए थे. मुगमा धनबाद की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की. ​इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक, पश्चिम वर्दमान जिला सभाधिपति विश्वनाथ बावरी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, विशिष्ट समाज सेवी तापस तिवारी,विधायक प्रतिनिधि संजय बाजोरिया, अशोक रुद्र सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे.सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कल के भारत आस्ट्रेलिया विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह आज यहां पर आए हैं ताकि यहां के खिलाड़ियों को उत्साहित कर सके. उन्होंने कहा कि इन्हीं खिलाड़ियों में से आगे चलकर कोई भारत का प्रतिनिधित्व करेगा और विश्व मंच पर इस क्षेत्र का नाम राशन करेगा. वही कल होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल के बारे में बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज जो भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है इसका पूरा श्रेय पूरी टीम को जाता है, लेकिन उन्होंने खास तौर पर मोहम्मद शमी विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन इन दोनों खिलाड़ियों ने किया है वह काबिले तारीफ है इसके साथ ही उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की भी भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि अगर कल भारत को विश्व विजेता बना है तो सबको एक साथ एकजुट होकर टीम इंडिया की तरह खेलना होगा. तभी भारत एक बार फिर से विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली