छठ को लेकर प्रशाशन पूरी तरह से चुस्त,पुलिस अधिकारियों ने किया रानीगंज के कई छठ घाटों का किया दौरा





रानीगंज-छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है । इसी क्रम में

 रानीगंज के प्रमुख छठ घाटों बरदही , बुजीरबंध, राजा बांध ,लायक बांध एवं दामोदर नदी किनारे के छठ घाटों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुआयना किया गया। इस मौके पर आईपीएस डॉक्टर कुलदीप एस एस विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ में रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता, एसीपी श्रीसंत बनर्जी, रानीगंज बोरो प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल शहजादा भी थे। नारायण कुड़ी दामोदर नदी घाट पर सर्वेक्षण के दौरान डॉक्टर कुलदीप ने कहा कि इस क्षेत्र का विशेष रूप से जायजा लिया गया जिसमें छठव्रतियों को यहां किसी भी प्रकार की असुविधा न हो वहीं दूसरी ओर यह एक हेरिटेज क्षेत्र के रूप में अंकित है । यहां काफी विकास हुआ है इसके अलावा और भी क्या संभावनाएं हैं इस पर भी विचार चल रहा है। चेयरमैन शहजादा ने कहा कि रानीगंज में छठ पर्व का विशेष महत्व है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी छठ घाटों को निगम की ओर से सजाया गया है ताकि यहां आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात