3 लाख 50 हजार लीटर क्षमता वाले रिज़र्व वाटर टैंक का निर्माण का शिलान्यास विधायक हरेराम सिंह ने किया



 जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोगो को जल संकट से निजात दिलाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत आरंभ हुआ कार्य. इसी क्रम में रविवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चपुई गांव में जल जीवन मिशन के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य और तकनीकी विभाग के सहयोग से 350,000 लीटर क्षमता के रिजर्व वाटर टैंक का शिलान्यास जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेराम सिंह एवं पश्चिम बर्दवान जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी ने किया . इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने यह शिलान्यास नारियल तोड़कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस इलाके में कुछ जगहों पर पानी की समस्या है. इसकी सूचना हमें मिलने के पश्चात मैने उच्च अधिकारी से बात की ओर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 2024 तक हर घर में पीने के पानी की पूर्ति की जाएगी ताकि इसकी समस्या यहां के लोगो को ना हो. इसी के मद्देनजर इस रिजर्व वाटर टैंक शिलान्यास आज किया गया. उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी. इस मौके पुर्व जिला सभाधीपति सुभद्रा बाउरी,रोटीबाटी ग्राम पंचायत प्रधान देविका चटर्जी,बाबू रॉय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता