"दुर्गापुर बिधाननगर मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया दीपावली मेला का आयोजन"




दुर्गापुर शहर के सागर भांगा स्थित श्याम मंदिर परिसर में रविवार को दीपावली मेले का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिधाननगर शाखा द्वारा की गई,सावन मेला तो हर साल ही लगाती है इस साल पहली बार दीपावली मेला का आयोजन किया । मेले का उद्घाटन राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रेखाजी लखोटिया एवं शाखा की सभी भूतपूर्व अध्यक्षाओं के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके एवं गणेश वंदना किया गया । शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा हम लोग दीपावली मेला पहली बार लगाए हैं सभी के डिमांड पर, मौके पर सचिव स्वाती बजाज, प्रांतीय सोनल चौधरी, तृप्ति अग्रवाल, सुमन शर्मा, प्रांतीय मंजूबिहानी एवं पूर्व अध्यक्ष नीलाअग्रवाल उपस्थित थी।, शाखा की सभी मेंबर कीउपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीपावली मेले में बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली की बहनों ने रंग बिरंगे 40 स्टॉल लगाए गए। मेले में तरह-तरह के लेडीज कपड़े, ज्वेलरी, बच्चों के कपड़े, गिफ्ट आइटम, हैडी क्राफ्ट आइटम, बंदरवाल, बेडशीट, अचार ,खाने-पीने के स्टॉल, गेम के स्टॉल लगाए गए। दीपावली का सारा सामान एक ही छत के नीचे लोगों को उपलब्ध करवाया गया। दीपावली मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा ,विवाह, जरूरतमंद की बीमारी में सहायता करना है। मेले में क्विज कंपटीशन, तंबोला,लकी ड्रा एवं गिफ्ट्स दिए गए। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की एवं लजीज व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता