जीवन ज्योति वॉलंटरी ब्लाड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान



जामूडिया : डेंगू बीमारी की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं ,लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आम जनता के सहयोग के बिना डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने का कोई चारा नहीं है . इस दिशा में आम जनता को भी जागरूक होने की बात कही जा रही है.इसी बात को ध्यान में रखते हुए रविवार को जामुड़िया जीवन ज्योति वॉलंटरी ब्लाड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से डेंगू से लड़ने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत लोगों को डेंगू की रोकथाम के बारे में बताया गया .इस मौके पर संगठन के सदस्य मोहम्मद सलीम अंसारी ने कहा कि डेंगू एक बेहद खतरनाक बीमारी है इसकी रोकथाम के लिए आज उनके संगठन की तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने लोगों से कहीं पर भी जल जमा ना होने देने की अपील कि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के इस अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को डेंगू बुखार के लक्षणों के बारे में बताया और लोगों से आग्रह किया कि जब भी किसी को बुखार हो वह तुरंत चिकित्सक की सलाह लें, और हर प्रकार से चिकित्सक की सलाह मानते हुए अपना इलाज कराएं. जहीर अंसारी ने कहा कि डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों के काटने से होती है, इसलिए अगर ऐसा माहौल बनाया जाए कि डेंगू के मच्छर पनप ही ना पाए तो इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है.इसके लिए किसी भी जगह पर पानी जमा न होने दें,नियमित साफ सफाई करें. इस मौके शम्भू शर्मा. सत्यनारायण रवानी,डॉ. चंदन सिंह, जीतेन्द्र, शमशेर, जब्बार, अशोक, सद्दाम, आलम, नूरी खातून के अलावा संस्था के सदस्य गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली