पति पर पत्नी की हत्या कर दफनाने का आरोप




  बारुईपुर:--पति पर पत्नी की हत्या कर दफनाने का संगीन आरोप है। घटना के बाद से पति फरार है. यह सनसनीखेज घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना अंतर्गत शिखर बाली दो नंबर ग्राम पंचायत के इंद्रपाल मंसातला गांव में घटी. मृतक का नाम अंजलि मंडल  (37 )  है. स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिनों से पड़ोसियों को गृहिणी घर पर नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इलाके में गृहस्वामिनी की तलाश शुरू कर दी. बाद में स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि महिला के घर से बदबू आ रही है. फिर मामले की जानकारी होते ही मौके पर उत्सुक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसकी सूचना बारुईपुर थाने को दी गयी.यह खबर मिलने के बाद पुलिस ने महिला के  घर से जमीन खोदकर शव बरामद किया. बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत के मद्देनजर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पति की तलाश की जा रही है. पति पर पत्नी की हत्या कर दफनाने का आरोप है. घटना के बाद से पति फरार है. अंजलि मंडल की मां ने कहा, बीस साल पहले रॉबिन मंडल ने उनकी बेटी से शादी की थी.रॉबिन इलाके में अवैध रूप से शराब बेचता है. राबिन और अंजलि अक्सर झगड़ते रहते थे। गुरुवार को वैवाहिक विवाद के चलते रोबिन ने अंजलि की पिटाई कर दी। उसके बाद अंजलि नहीं मिली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली