रक्त की कमी से जूझ रहा है जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल का ब्लड बैंक, मरीज व परिजनों को हो रही परेशानी





जलपाईगुड़ी : पूजा के मौसम में जलपाईगुड़ी ब्लड बैंक का रिज़र्व स्टॉक खाली हो गया . एक ओर जहां पूजा के मौसम की लोग खुश दिख रहे हैं , वहीं रक्त की कमी से मरीज व उनके परिजन परेशान दिख रहे हैं. जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंतर्गत आने वाला जलपाईगुड़ी  सदर अस्पताल जिसे जलपाईगुड़ी ब्लड बैंक के नाम से जाना जाता है, इन दिनों खून की कमी से जूझ रहा है।ब्लड बैंक में खून नहीं होने से मरीजों और उनके रिश्तेदारों को काफी परेशानी हो रही है। कथित तौर पर, स्वास्थ्य साथी कार्ड पर निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे गरीब मरीजों के रिश्तेदारों को जलपाईगुड़ी अस्पताल के ब्लड बैंक से 1050 रुपये में रक्त मिल रहा है, हालांकि इस रक्त के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, मरीज के रिश्तेदार उत्तम भट्टाचार्य ने यह शिकायत करते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई। दूसरी ओर मरीज के परिजनों की शिकायत है कि ब्लड कार्ड से खून का मिलान नहीं हो रहा है. जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कई दिनों से खून की कमी है. मरीज के परिजन परेशान हैं. ब्लड बैंक में खून की आस लगाए उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं।वहीँ  ब्लड बैंक की प्रभारी नर्स रोबिना पाथो ने समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में खून की कमी है. फिलहाल रक्त की कमी को पूरा करना तभी संभव है जब जनता से अधिक रक्त शिविर आयोजित करने  के लिए अनुरोध किया जाए। ताहि इस समस्या का समाधान हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात