रानीगंज-उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों के लिए रविवार को रानीगंज के एस एम रोड इलाके स्थित बड़ी मस्जिद के निकट बने रानीगंज उर्दू लाइब्रेरी की और से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन दिया जाएगा. यह ट्यूशन हर रविवार सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा. इस बारे में रानीगंज उर्दू लाइब्रेरी के मोहम्मद कैफ अंसारी ने बताया कि उर्दू माध्यम के बच्चे जब प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं में पिछड़ जाते हैं उर्दू लाइब्रेरी उर्दू माध्यम के बच्चों को प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के लिए तैयार करती रही है, लेकिन यह बच्चे प्रतियोगितामुलक परीक्षा में पढ़ाई लिखाई के मामले में उनका आधार कमजोर होने के कारण पिछड़ जाते थे. इस समस्या के समाधान हेतु उर्दू लाइब्रेरी की तरफ से यह फैसला लिया गया कि फिलहाल कक्षा 10 के बच्चों को हर रविवार सुबह 10 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक निशुल्क ट्यूशन दिया जाएगा . उन्होंने कहा कि जो बच्चे उर्दू माध्यम से पढ़ते हैं पढ़ाई लिखाई के मामले में प्राथमिक स्तर से ही उनका आधार कमजोर पाया जाता है जब यही बच्चे प्रतियोगिता मुलक परीक्षाओं के लिए बैठते हैं तो कहीं ना कहीं प्राथमिक शिक्षा में उनका कमजोर होना उनके लिए बाधक बनता है . उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को क्लास 5 या 6 में पढ़ने वाले बच्चों के हाथों में मोबाइल न देने की सलाह दी, अगर देना भी है तो उन पर नजर रखें कि वह बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं या पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीजे देख रहे हैं .उन्होंने कहा कि अगर इस वर्ष कक्षा 10 के बच्चों के लिए यह निशुल्क ट्यूशन की योजना सफल रही तो अगले वर्ष कक्षा 9 से इसकी शुरुआत की जाएगी, ताकि बच्चों का शैक्षणिक आधार और ज्यादा मजबूत हो. वही इस मुहिम से जुड़े डॉक्टर एस ए अंसारी ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चे प्रतियोगिता मूलक परीक्षा में पिछड़ जाते हैं क्योंकि वह महंगे ट्यूशन नहीं ले सकते ऐसे बच्चों को यहां पर प्रत्येक रविवार उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा निशुल्क ट्यूशन दिया जाएगा. फिलहाल यह कक्षा 10 के बच्चों के लिए की जाएगी उन्होंने कहा कि इसका मकसद जो पढ़ाई लिखाई में थोड़े कमजोर बच्चे हैं या फिर जो ऐसे परिवारों से आते हैं जो महंगे ट्यूशन नहीं ले सकते उन बच्चों को यहां पर निशुल्क ट्यूशन दिया जाएगा. पहले ही दिन करीब 70 बच्चे यहां पर आए थे.










0 टिप्पणियाँ