रानीगंज-दुर्गा पूजा आने से पहले रानीगंज के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सोमवार को रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के प्रतिनिधि संजय बाजोरिया के नेतृत्व में रानीगंज के बोरो आफिस के सामने नालियों की साफ सफाई कराई गयी. इस बारे में संजय बाजोरिया ने कहा कि दुर्गा पूजा आने वाला है, लेकिन उससे पहले जो भारी बारिश हुई थी ,उसमें नालियां जाम होने की वजह से पानी सड़कों पर आ रही थी. आज नालियों के साफ सफाई की गई और नालियों का मुंह खोल दिया गया ताकि पानी सड़कों पर ना आए .उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का सबसे प्रमुख त्यौहार दुर्गा पूजा आने वाला है ,इसे देखते हुए रानीगंज के विधायक के निर्देशानुसार यह सारा काम किया जा रहा है ताकि यहां के लोगों को कोई और असुविधा न हो .उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और बहुत जल्द रानीगंज रेलवे स्टेशन की तरफ सड़कों पर जो गड्ढे बन गए हैं, उनकी भी मरम्मत की जाएगी.










0 टिप्पणियाँ