महालया के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में संदीप नाइन फुटबॉल टीम हुई विजयी





 रानीगंज-रानीगंज के रामबागान स्तिथ कटरा बूढ़ी क्लब ने शनिवार को महालया के दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी उन्होंने महालया के दिन एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. धमाका फुटबॉल के नाम से आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से 16 टीमों ने हिस्सा लिया. इस खेल के अंतिम चरण में रानीगंज की संदीप नाइन स्टार फुटबॉल टीम और बांकुड़ा जिले की शालतोड़ा फुटबॉल टीम का मुकाबला हुआ. इस कड़े मुकाबले में संदीप नाइन फुटबॉल टीम ने शालतोड़ा की फुटबॉल टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस खेल में मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज के विधायक व आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी, रानीगंज नंबर 1 बोरो कार्यालय के चेयरमैन मुज्जमिल शाहजादा, वार्ड नंबर 34 के पार्षद ज्योति सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए. विधायकों और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 12,000 रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी सौंपी, साथ ही, गणमान्य व्यक्तियों ने बांकुडा की उपविजेता शालतोड़ा टीम को 10,000 रुपए नकद पुरस्कार और ट्रॉफी सौंपी गयी. कार्यक्रम के दौरान तापस बनर्जी ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है ,क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खेल भावना का विकास होता है और इंसान इंसान के और करीब आता है .उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा की इस तरह के आयोजन और होने चाहिए .इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल की भी सराहना की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?