सांसद अभिषेक बनर्जी तथा टीएमसी के अन्य नेताओं के गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी का धिक्कार जुलश



  जामुड़िया : दिल्ली में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई ऐसे बड़े टीएमसी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. इस गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ बुधवार को जामुड़िया ब्लाक एक टीएमसी की ओर से थाना मोड़ बस स्टैंड से एक धिक्कार रैली निकाली गई. यह रैली थाना मोड़ बस स्टैंड से शुरू होकर बाजार होते हुए सिनेमा मोड़ के सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर जामुड़िया ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से तृणमूल के नेताओं पर हमला कर रही है एवं पश्चिम बंगाल को आर्थिक सहायता से वंचित कर रही है ,इसके जबरदस्त विरोध पूरे पश्चिम बंगाल सहित जामुड़िया मे भी किया जा रहा है. केन्द्र सरकार ने एक सौ दिनों एवं आवास योजना का पैसा राज्य सरकार को नहीं दे रही है, इसी अधिकार को दिल्ली जाकर मांग जा रहा था उसी समय वहां की पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बैनर्जी के अभ्रद व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार किया गया है . इस मौके पर बोरो चैयरमेन शेख़ शानदार, राखी कर्मकार, प्रदीप मुखर्जी, सत्यनारायण रवानी ,अनिमेष बैनर्जी, अब्दुल हाउस, लालू माजी, बबलू पोद्दार, बैसाखी बाउरी, शंकर मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली