जामुड़िया बोरो चैयरमेन के नेतृत्व में अतिक्रमण पर चलाया अभियान



जामुड़िया : बीते तीन दिन पहले आसनसोल नगर निगम के बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार ने जामुड़िया बाजार को जाम मुक्त करने हेतू इस बाजार का परिदर्शन करते हुए फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण को लेकर लोगो को चेतावनी देते हुए कहा था कि बुधवार से पहले अतिक्रमण कारी शहर से अतिक्रमण हटा लें ,जिसकी वजह से अतिक्रमण कारियों में भय का माहौल बन गया था. बुधवार को बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ,ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज प्रसेनजित मंडल सहित अन्य अधिकारियों के साथ थाना मोड़ बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने का एक अभियान चलाया. यह अभियान थाना मोड़ से आरम्भ करते हुए काली मंदिर, सिधुकानु मोड़,नंदि मोड़ ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे पर लगे तिरपाल, ठेला ,रिक्शा, मछली विक्रेताओं को हटाया. इस दौरान कुछ अतिक्रमण कारियों का कहना था कि नगर निगम पहले उनलोगों को बैठने की जगह उपलब्ध कराए तब जाकर शहर जाममुक्त हो सकता है, अन्यथा आज अतिक्रमण हटा कर कल से फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाएगी . बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि जल्द से जल्द पूरे शहर की सड़क को ड्रेन टू ड्रेन क्लियर करना होगा तब जाकर नगर निगम लोगों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण पेवर ब्लॉक बिछाकर किया जाएगा अगर जो लोग इस बात को अवेहलना करता है तो उसके ऊपर सख्त करवाई होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता