जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के अधीन विभिन्न वार्डों इस डेंगू के प्रकोप इस बरसात में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, और जामुड़िया भी इस प्रकोप से वंचित नहीं है .जामुड़िया में कई लोगों को डेंगू के कारण आसनसोल जिला अस्पताल सहित विभिन्न निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जा रहा है .इस पर रोकथाम के लिए जामुड़िया बोरो कार्यालय की ओर से डेंगू को रोकथाम के लिए शुक्रवार को एक जागरूक रैली निकाली गई .इस रैली में जामुड़िया के तेरह वार्डों के पार्षदों ने बोरो चेयरमैन शेख शानदार के साथ आम लोगों में डेंगू के प्रति रोकने के लिए यह रैली निकाली गई ,दूसरी ओर सफाई कर्मचारी इसमें मौजूद रहे .यह जागरूकता रैली जामुड़िया बस स्टैंड से शुरू होकर स्टेट बैंक के सामने समाप्त हुई .इस मौके पर जामुड़िया बोरो एक चैयरमेन शेख शानदार ने कहा कि इससे बचने के लिए नगर निगम के आम जनता का भी सहयोग की जरूरत है ,तभी इसे रोका जा सकता है.











0 टिप्पणियाँ