बोनस की मांग को लेकर बल्लभपुर पेपर मिल मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन




रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल के मजदूर बोनस की मांग पर मुखर हुए है. बंगाल पेपर मिल के सीटु के श्रमिक संगठन बल्लभपुर पेपर मिल यूनियन की और से गुरुवार को सभी श्रमिकों को सम्मानजनक पुजा बोनस का तत्काल भुगतान करने की मांग को लेकर पेपर मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार तथा बुधवार को कर्मचारियों ने एकत्रित होकर बोनस की मांग की. पेपर मिल श्रमिक संगठन के श्रमिक नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि अभी तक बोनस नहीं मिला है. फैक्ट्री अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बोनस कब दिया जाएगा.बोनस को लेकर अधिकारी उदासीन हैं. उन्होंने शिकायत की कि कई वर्षों से एक ही दर से बोनस दिया जा रहा है. पेपर मिल अधिकारियों ने अमानवीय तरीके से पिछले वर्ष जीरो बैलेंस के नाम पर श्रमिकों को मात्र 1000 रुपये बोनस दिया था. विरोध सभा को मजदूर नेता रुनु दत्ता, मलयकांति मंडल ने संबोधित किया. इस दिन सीटू के पश्चिम बर्दवान जिले के महासचिव और पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि सभी पेपर मिल श्रमिकों के लिए सम्मानजनक त्योहार भत्ते की मांग को लेकर सभी प्रशासनिक स्तर पर पत्र भेजा गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात