जामुड़िया -यात्री से भरे टोटो अनियंत्रित हो तालाब में जा गिरी ,हालांकि इसमें सवार यात्री बाल बाल बच गये. मिली जानकारी के अनुसार यात्री से सवार एक टोटो गुरुवार की दोपहर जामुड़िया बाईपास स्तिथ कमलिया बाध होकर जामुड़िया बाजार से यात्री को लेकर जामुड़िया ग्राम की ओर जा रहा, तभी वह टोटो अयनत्रित होकर सड़क के किनारे एक तालाब में जा गिरा . इसे देखने के लिए वहां भीड़ एकत्रित हो गए स्थानीय ग्राम वासी आकाश कोड़ा एवं अर्जुन यादव ने बताया कि आज हटिया होने के कारण कुछ लोग इस टोटो में सवार होकर जामुड़िया बाजार से हटिया कर जामुड़िया ग्राम की ओर होते हुए अपने घर जा रहे थे, तभी यह अनियंत्रित होकर कमलिया बांध तालाब मे जा गिरा. इससे टोटो छतिग्रसत हो गया. इसे निकालने के लिए हमलोग भरपूर प्रयास कर रहे है घंटों के बाद बड़ी मशक्कत से पलटी मारे गये टोटो को बाहर निकाला गया.










0 टिप्पणियाँ