सुरक्षा एवं पीबीटीवी की ओर से रानीगंज के दुर्गा पूजा कमेटीयों को किया गया पुरस्कृत




रानीगंज- पीबी टीवी एवं सुरक्षा संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रानीगंज के सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को विभिन्न मानकों से जांच परख कर पुरस्कृत किया गया. इसी क्रम में रानीगंज के सियारसोल स्थित उदय संघ द्वारा परिचालित दुर्गा पूजा कमेटी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया .इस अवसर पर रानीगंज के समाजसेवी अरविंद सिंघानिया , शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ कौशिक सुर ,वरिष्ठ पत्रकार राजा बनर्जी और सुरक्षा के अध्यक्ष दलजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे .यह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार उदय संघ पूजा कमिटी के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, सचिव दीपक गोप,पूजा कमेटी के सचिव शांतनु बनर्जी, मोहन गोप, राजू गोराई, खोकन कुमार ,पप्पू गिरी, उत्तम गोप, विजय गोप आदि के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया. ज्ञात हो कि इस बार इन्होंने यहां पर इस पूजा थीम में आदिमानव की सभ्यता को दर्शाया है जो लोगों का विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है .




वही रानीगंज के शिशु बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी को भी श्रेष्ठों पूजा के रूप में प्रस्तुत किया गया. इस बार इस पूजा कमेटी द्वारा मोबाइल टावर से होने वाले दुष्प्रभाव को दर्शाया गया है. शिशु बगान उत्तर पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी को भी शेरा पूजा के रूप में पुरुष्कृत किया गया. उत्तर पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने इस बार बुद्ध गौतम बुद्ध के मंदिर को दर्शाया है जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. रानीगंज रेलवे रिक्रिएशन क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को भी श्रेष्ठ पूजा के रूप में पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर क्लब के सचिव सुभोदीप तेवघरिया के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि इस अवसर पर पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षिका अभिषिकता दास ल प्रमुख रूप से उपस्थित थी. वहीं रानीगंज के राम बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी उन्होंने भी इस बार मोबाइल टावर से होने वाले दुष्प्रभाव को दर्शाया है ,उन्हें भी पुरुष्कृत किया गया. साथ ही साथ सांत्वना पुरस्कार के रूप में गिरजा पाड़ा स्थित प्रमिला संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा को पुरस्कृत किया गया,जिसे 2010 से महिलाओं द्वारा पूजा संचालित किया जाता है .ज्ञात हो की पीबी टीबी एवं सुरक्षा के द्वारा पूजा कमेटीयों को आकर्षनिय पूजा पंडाल के बेहतर साथ साज सज्जा, विद्युत साज सज्जा, विधि व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था आदि विषय पहलुओं को जांच कर या पुरस्कार देते आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात