राख से भरी लॉरी में लगी आग,मची अफरा-तफरी



ज़ामुड़िया - गुरुवार की संध्या नेशनल हाईवे 60 ईस्ट केन्दा क्वार्टर के समीप राख से भरी एक वाहन मे अचानक आग लग जाने से उस इलाके में अफरा तफरी मच गई . जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदा फाड़ी की पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही केंदा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची . स्थानीय ग्राम वासी ने बताया कि राख से भरी एक दस पहिया लॉरी पास के ही एक ईंट भट्ठे में राख खाली करने के लिए जामुड़िया से इस्ट केंदा क्वार्टर की ओर आ रही थी, तभी ईस्ट केन्दा क्वार्टर के सामने एक दस पहिया लॉरी को रोकर खलासी कुछ लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे एक दुकान पर गया, जब खलासी वापस आकर लॉरी चालक को बताया कि लॉरी में आग लग गयी है तो लॉरी चालक तुरंत लॉरी से नीचे उतर कर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगा, जब उस आग पर काबू नही पा सके तो इस आगजनी घटना की जानकारी रानीगंज फायर ब्रिगेड को दी गयी, लेकिन रानीगंज से आने वाले रास्ते में तपसी रेलवे गेट पर जाम के कारण वह वहां फंस गया. त्तपश्चात् इसकी सूचना जामुड़िया विजय नगर स्थित श्याम सेल कारखाना के फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी तो तुरंत श्याम सेल कारखाना का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग बुझाई .आग बुझाने के बाद रानीगंज की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी. इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लॉरी बुरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता