रानीगंज- बांग्ला में कहावत है की बारह मासे 13 पार्बन अर्थात साल के 12 महीने में 13 पर्व पश्चिम बंगाल में मनाई जाती है .इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के सबसे प्रसिद्ध त्योहार दुर्गा पूजा के पश्चात अब यहां के लोग धन,संपदा एवं ऐश्वर्य की देवी लखी पूजा की तैयारी में जुट गए हैं .परंपरा के अनुसार दुर्गा पूजा विजयदशमी के 3 दिन पश्चात लखी पूजा मनाई जाती है.
यह त्यौहार 28 अक्टूबर 2023 को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी और 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 1 बजकर 53 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी.
इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इसे कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा और कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का खास महत्व होता है. माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा से अमृत बरसता है. इस दिन इंद्र, चंद्रमा, श्रीहरि और महालक्ष्मी जी की पूजा का भी विधान है. घरों में मां लखी की पूजा कर प्रसाद के रूप में बनाये जाने वाली खीर(पाएस)को घरों के छत पर रखी जाती है,एवं ऐसा माना जाता है की माँ लखी आसमान से आ कर स्वंय प्रसाद ग्रहण करती है,त्तपश्चात् दूसरे दिन प्रातः इस प्रसाद को घर के सदस्य ग्रहण करते है.वैसे तो यह पूजा दुर्गा पूजा के पश्चात कृषक बेहतर फसल के लिए देवी लखी की आराधना करते थे,ताकि अच्छी फसल प्राप्त हो. इस पूजा में तरह-तरह की फल फूल के साथ धान की बाली विशेष रूप से मां लखी को चढ़ाई जाती है.
पश्चिम बंगाल में जब तक लखी पूजा की समाप्ति नहीं होती है,तब तक दुर्गा पूजा की खुमारी भी नहीं उतरती है. लखी पूजा को लेकर रानीगंज बाजार में छोटी बड़ी विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बिक्री के लिए लाई गई है, रानीगंज के एनएसबी रोड पर स्थित रानीगंज मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री की जा रही है. इन मूर्तियों को वर्धमान के नीलपुर से लाया गया है. यहां पर छोटी बड़ी विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बेची जा रही है. जिनकी कीमत 80 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है ,वही रानीगंज थाना के नीकट मूर्ति गली नाम से प्रख्यात क्षेत्र में भी लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री की जा रही थी इन मूर्तियों की छटा देखते ही बनती है. इन मूर्तियों की कीमत 400 रुपए से लेकर 800 रुपए तक रखी गई है.
फलों का दाम भी तेजी पर है,सेव 150 से 200 रुपयों तक,कमला निम्बू 80 से 100 रुपया किलो,पानी फल 80 से 100 रुपया,नासपाती 120 से 150 रुपया किलो तो केला 60 रुपया से 80 रुपया दर्जन बेची जा रही है,धान की बाली 5 से 10 रुपया प्रति,कमल फूल 10 से 20 रुपया प्रति बिक रही है.










0 टिप्पणियाँ