नरेगा के बकाया राशि प्रदान करने की मांग को लेकर टीएमसी का विरोध प्रदर्शन


रानीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के सामने सोमवार की दोपहर को आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष नारायण दास के नेतृत्व में केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जबकि आज ही दिल्ली में भी मनरेगा आवास योजना के बकाया राशि के भुगतान की मांग पर अभिषेक बनर्जी का अभियान चल रहा है .इस मौके पर देव नारायण दास, ग्राम प्रधान मीना धीबर, ग्राम पंचायत के उप प्रधान श्रीदाम मंडल और अन्य तृणमूल कांग्रेस के नेता, 100 दिन काम करने वाले श्रमिक और तमाम टीएमसी कार्यकर्ता भी शामिल थे .गांधीजी के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही प्रखंड अध्यक्ष देबनायण दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए 100 दिन का काम बंद कर करीब 7000 करोड़ रुपये रोक कर रखी हैं, 100 दिन का काम बंद कर दिया गया है. आवास योजना सूची में जिन 11 लाख लोगों के नाम हैं उनको भी पैसा नहीं मिला है ।



 टीएमसी नेताओं का कहना है कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल को वंचित कर रही है करीब 1 लाख करोड रुपए रोक के रखा गया है यह रुपए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम सड़क योजना मनरेगा का पैसा है इन पैसों को रोक के रखा गया है इसी के खिलाफ दिल्ली में आज और कल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इनका कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के साथ सौतेला आचरण कर रही है और इसी के खिलाफ जिस तरह से अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है पूरे बंगाल के 3500 ग्राम पंचायत में भी केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है इन नेताओं का कहना था कि अभिषेक बनर्जी ने बार-बार कहा है कि अगर कहीं पर कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ना की ढाई करोड़ मनरेगा जॉब कार्ड धारकों का पैसा रोक दिया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता