चावल से लदा ट्रक सड़क के बीचों -बीच धंसा, बड़ी दुर्घटना होने से बचा





 आसनसोल-आसनसोल के कल्याणपुर इलाके में श्रमिक भवन के पास चावल से लदा एक ट्रक अचानक सड़क के बीचो-बीच धंस गया. ट्रक का पिछले चक्के का आधा से ज्यादा हिस्सा सड़क के नीचे धंस गया. इस तरह से एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया. ट्रक ड्राइवर को जब ट्रक के पिछले चक्के के सड़क के नीचे धंस जाने का एहसास हुआ तो वह तुरंत नीचे उतरा. जहां ट्रक की हालत देखकर उसके होश उड़ गए. ट्रक पलटने से बच गया.क्योंकि लाखो रुपयों के चावल उसमें लदे थे. थोड़ी देर में यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग भी सड़क के इस तरह से बीचो-बीच धंस जाने की घटना को लेकर हैरत में पड़ गए,इस घटना को लेकर सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा क्रेन मंगाया गया,क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किसी प्रकार खींचकर सड़क पर बने गड्ढे से बाहर निकाला गया.हालांकि स्थानीय लोगो का कहना है कि इस स्थान पर तीन दिन पहले एक छोटा गड्ढा देखा गया था,जो लगातार बारिश के वजह से वहां जमीन कच्ची हो गई थी,जो भारी ट्रक के कारण वहां धंस गयी. ट्रक ड्राइवर मोहम्मद सुभान ने बताया कि वह एफसीआई के गोदाम से चावल लादकर डीलर के पद ले जा रहा था. जैसे ही वह श्रमिक भवन के पास पहुंचा तो उसके सामने एक बाइक आ गई,ऐसे में उसने ब्रेक लगाया तो धीरे धीरे सड़क धंस गई और पिछला चक्का सड़क में समा गया. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात