श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा सिलाई प्रशिक्षण में सफलता प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान की गई



जामुड़िया-श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के सहयोग से श्याम मेटालिक्स फाउंडेशन के अंर्तगत 29 महिलाओ को 6 महीनो का सिलाई का प्रशिक्षण दिलवाया गया , जिसमे उषा कंपनी की तरफ से उनको हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के अंतर्गत पुरुषो, महिलाओ एवं बच्चो के कपड़ों एवं स्कूल यूनिफार्म को प्रोडक्शन के रूप में कैसे तैयार कर सकते है उसके उपर जानकारी दी गई. सफलतापूर्वक 6 महीनो का प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी महिलाओं को श्याम सेल पावर लिमिटेड के डायरेक्टर सुमित चक्रवर्ती एवं बहादुरपुर हाई स्कूल के प्रिंसिपल सुप्रकाश रॉय के करकमलों से सर्टिफिकेट का वितरण किया गया.


महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने के लिए श्याम सेल एंड पावर लिमटेड के निदेशक श्री चक्रवर्ती ने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह का कार्य कंपनी सदैव करवाती रहेगी .सभी महिलाओं ने श्याम मटेलिक्स फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापन किया . आज जिनके सहयोग से प्रशिक्षण के पश्चात् प्रत्येक माह 1500 से 2000 रुपये तक की आय में वृद्धि हुई है साथ ही अपने कपडे घर पर ही सिलाई कर लेती है जिससे हमारा आत्मविश्वास बड़ा है .


प्रशिक्षण को सफल बनाने में उषा इंटरनेशनल के ट्रेनर, ट्रैनीस एवं श्याम मेटालिक्स फाउंडेशन के स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली