जामुड़िया - पुरे देश में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान गयाके तहत जगह जगह पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है .एक कदम स्वस्थ्य की और बढ़ाते हुए प्रेस क्लब आफ जामुड़िया की ओर अखलपुर स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान के साथ सभी जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. इस मौके पर प्रेस क्लब आफ जामुड़िया के सचिव हरि घोष ने कहा कि हमारे इस क्लब के सहयोग से इस स्वास्थय केन्द्र के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया है, जहां हमारे सदस्यो के द्वारा इस इलाके के आस पास जितने भी जंगल झाड़ था ,उसे हटाया गया है .इसके अलावा सभी जगहों पर झाड़ू लगा कर साफ़ सफाई किया गया है, क्योंकि यहां पर इलाज कराने के लिए दुर -दुर से लोग आते है,और जिस तरह से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, उसका एक कारण यह भी है कि अपने आसपास इलाकों को हम सही रूप से साफ़ नही रखते है, अगर हम अपने इलाके को हमेशा साफ सथुरा रखेंगे, तो इससे बहुत हद तक बचाव किया जा सकता है ओर आने वाले समय में इस तरह का हमारा समाजिक कार्य हमेशा जारी रहेगा .इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शिवराम पाल ,सह कोषाध्यक्ष दिलीप साव, टोनी अंसारी, रजत कवि ,सुबल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ