Slide 1 Slide 2 Slide 3

श्याम सेल पावर लिमिटेड द्वारा मेगा रक्त दान शिविर का आयोजन



 जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो हिजलगोड़ा स्थित श्याम सेल एण्ड पावर लिमिटेड की ओर से इनके फाउंडेशन डे के मौके पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन कारखाना परिसर में किया गया. शिविर का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह एवं श्याम मेटालिक्स के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया .इस मौके पर आए हुए विशिष्ठ अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरेराम सिंह ने श्याम मेटालिक्स के द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में कहा कि श्याम मेटालिक्स ने जामुड़िया में बंगाल का पहला गैर सरकारी दमकल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बन गई है. उन्होंने कहा कि श्याम सेल प्रति महीने ही सीएसआर के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है जो बहुत ही सराहनीय कदम है. इसके अलावा समय- समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करती रहती है संस्थान के द्वारा सबसे बड़ा सामाजिक कार्य स्वास्थ्य जांच करने के लिए एवं मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वैन दिया गया है ,जो आसपास के कई गाँव को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है, वहीं श्याम मेटालिक्स के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे प्रबंध निदेशक बृजभूषण अग्रवाल के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. आज उनका 51 वां जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जामुड़िया, मंगलपुर सहित कंपनी के सभी यूनिटों में आयोजित किए जाते हैं. आज के रक्तदान शिविर कंपनी के कार्यरत कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है ,जिसमें कुल 452 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल अखलपुर स्वास्थ्य केन्द्र एवं बहादुरपुर स्वास्थ्य केन्द्र डाक्टरों के द्वारा किया गया. इस मौके पर लतीफा काजी, उर्मिला चटर्जी, प्रिती मुखर्जी , पिंटू झा, सुरिया कुमार माईती, मुख्तार आलम, नरायन सेन, कोशिश गोस्वामी ,सुशील साहु, भोला हेला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण