हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहेब के जन्म दिवस पर जामुड़िया में निकली जुलश ए मौहम्मदी



 जामुड़िया-गुरुवार को पूरे भारत में हजरत मोहम्मद साहब की जन्म का जश्न मनाया गया .इसे लेकर बड़े बुजुर्ग महिला सहित बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला . इस मौके पर जामुड़िया में भी विभिन्न इलाकों से यह धार्मिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए .इस बारे में जामुड़िया मुस्लिम मोहल्ला छह नंबर मस्जिद के इमाम ने बताया कि आज ही वह दिन है जब हज़रत मोहम्मद साहेब लोगों को मानवता का पहचान देने के लिए अवतरित हुए. उनको दुनिया को जीना सिखाया. उन्होंने कहा कि उनके जन्म से पहले बेटियों पर अत्याचार होता था ओर उनको जिंदा दफना दिया जाता था, लेकिन उन्होंने सिखाया की बेटियां अल्लाह की बरकत होती है इसलिए उनकी इज्जत की जानी चाहिए. इसके साथ उन्होंने पूरे दुनिया के लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाया ओर उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय के लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस मौके पर जामुड़िया के थाना प्रभारी राज शेखर मुखर्जी ,बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार,पूर्व एम एम आई सी पुर्णशशि राय, शेख़ दिलदार, साधन राय, गोपी धीवर ,चंचल बैनर्जी, काजल माजी, मौहम्मद नोसाद, रेन अख्तर, ममुन रसीद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता