रानीगंज-विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बुधवार को आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी रानीगंज के नारायण कुड़ी इलाके में स्थित मथुरा चंडी पर्यटन स्थल पहुंचे .उन्होंने इस अवसर।पर कहा कि आज विश्व पर्यटन दिवस है ,2017 में जब वह मेयर थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया था कि इसे हेरिटेज की घोषणा की जाए. उस समय राज्य पर्यटन मंत्री गौतम देव ने इस स्थल का दौरा कर हेरिटेज स्थल के रूप में घोषणा किया था. कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के पितामह प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर ने सबसे पहले कोलियरी एवं कोयला परिवहन की शुरुआत यहां से की थी. इसलिए इस इलाके के बारे में लोगों को जानने की उत्सुकता है, की हेरिटेज के घोषणा करने का प्रस्ताव आखिर इस स्थल का विकास क्यों नही किया गया. उस समय तत्कालीन पर्यटन मंत्री गौतम देव को यह प्रस्ताव लोगो को अच्छा भी लगा था और उसे पर काम भी शुरू हो गया था प्रारंभिक रूप में यहां पर प्रिंस द्वारका नाथ ठाकुर की मूर्ति लगाई गई थी और भी कुछ प्रारंभिक कार्य हुए थे, लेकिन उसके बाद से यहां पर कोई कार्य नहीं हुआ है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम कहीं ना कहीं ठप पड़ा हुआ है .जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सिर्फ किसी एक स्थल को हेरिटेज घोषित कर देने मात्र से उसे स्थान में पर्यटक आना शुरू नहीं हो जाते. इसके लिए उसे पर्यटन स्थल को विकसित करने की आवश्यकता है, लेकिन 2017 से लेकर 2023 इन 6 वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा इसे लेकर कोई पहल नहीं की गई है. इस वजह से यहां पर करोड़ों रुपए खर्च कर भवन तो बनाए गए हैं लेकिन यहां पर एक भी पर्यटक नजर नहीं आता. उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य सरकार से मांग की की इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पहल की जाए और सिर्फ कागज पर इसे हेरिटेज की घोषणा करके छोड़ ना दिया जाए.
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अभय उपाधयाय प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ