आसनसोल के बेरोजगार युवाओं के लिए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने की एक नई योजना की घोषणा




आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के पूर्व वेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने आसनसोल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले महालया के दिन से शिल्पांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी उस पर आनलाईन रजिस्ट्रेशन करके यह बेरोजगार युवा विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी योग्यता अनुसार नौकरीयां पा सकेंगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद आसनसोल में रोजगार फेयर 2023 का आयोजन किया जाएगा महालया के दिन से यह रजिस्ट्रेशन शुरू होगा रजिस्ट्रेशन की संख्या के अनुसार इस रोजगार फेयर 2023 को कहां किया जाएगा यह तय किया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर इस साल लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही तो इसे हर साल किया जाएगा उनकी कोशिश है कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी जा सके उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है जो योग्य है उनकी नौकरियां छीनकर पैसों के बदले अयोग्य व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं कई मामले भी अदालत में है कई तृणमूल कांग्रेस नेता इन मामलों में जेल की हवा भी खा रहे हैं उन्होंने कहा कि इन्हीं सब चीजों को देखते हुए एक गैर राजनीतिक पहल की गई है और राइजिंग आसनसोल के बैनर तले इसकी शुरुआत की गई है उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक है और उनकी तकरीबन 20 से 25 मल्टीनेशनल कंपनियों से बात हो गई है जो इस रोजगार फेयर 2023 में स्टॉल लगाएंगे उन्होंने कहा कि महालया के दिन से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और रजिस्ट्रेशन की संख्या देखकर इस रोजगार फेयर को कहां किया जाएगा उसका स्थान निर्णय किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता