डेंगू के रोकथाम के लिए डीएम ने किया दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक

डेंगू के रोकथाम के लिए हर विभाग को दिखानी होगी तत्परता: डीएम


दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार की शाम तेजी से बढ़ रहे डेंगू के रोकथाम के लिए डीएम के नेतृत्व में जरूरी प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अभियान के तहत जरुरी कदम उठाने पर सहमति जताई गई. 





डीएम एस पोन्नाबालम ने कहा की दुर्गापुर नगर निगम क्षेत्र में अब तक डेंगू के 356 मामले पाए गए है. जिनमे 26 मरीज अब भी इलाजरत है. आसनसोल की तुलना में दुर्गापुर में डेंगू का प्रभाव नियंत्रण में है . डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. निगम क्षेत्र के घनी आबादी , गंदगी वाले वार्डो को चिन्हित किया जा रहा है. इसके अलावा डेंगू से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर विचार किया गया है.. जागरुकता के लिए विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के साथ अलग-अलग बैठक एवं जागरुकता पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे. डेंगू के रोकथाम के लिए सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी संस्था एवम क्लबो के साथ भी संपर्क कर लोगो को जागरूक किया जायेगा.वही लोगों को खुद जागरूक होना जरूरी है.लोगो को अपने अपने मोहल्ले में जल जमाव को हटाने, घर के बाहर जमे पानी को हटाने के लिए तत्पर होना होगा. बैठक में क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और अस्पतालों में डेंगू मरीजों के उचित इलाज जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई. बैठक में दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के प्रशासक अनिंदिता मुखोपाध्याय, वाइस चेयरमैन अमिताभ बंद्योपाध्याय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद यूनुस, दुर्गापुर महकमा शासक सौरभ चट्टोपाध्याय, दुर्गापुर महाकुमा अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर धीमान मंडल, निगम के प्रशासन मंडली सदस्य धर्मेंद्र यादव ,राखी तिवारी, निगम के कमिश्नर मायूरी बासु सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात