सातवें चरण के दुआरे कैम्प का परिदर्शन करने पहुंचे पश्चिम बर्दवान के जिलाशाश्क एस अरुण प्रसाद




रानीगंज-रानीगंज पंचायत समिति अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत के पारुलडांगा में सातवें चरण का दुआरे सरकार प्रकल्प का परिदर्शन करने पहुंचे पश्चिम बर्दवान जिले के जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद. सोमवार दोपहर को इस सरकारी कैंप का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाएं जनता तक ठीक से पहुंच रही हैं और किसी भी समस्या का समाधान ठीक से हो रहा है इसका वह निरीक्षण करने आये हैं. तिराट ग्राम पंचायत के प्रधान शिवदास चटर्जी ने जिलाधिकारी का पुष्प देकर अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में दो और नई परियोजनाएं जोड़ी गई हैं, राज्य सरकार ने पश्चिम बर्दवान जिले में विभिन्न राज्यों से काम करने के लिए आने वाले मजदूरों के लिए मतदाता कार्ड और राशन कार्ड बनाने का आदेश भी जारी किया है. यह देखने के लिए कि वर्तमान में राज्य में कितने प्रवासी श्रमिक रह रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा घर के बुजुर्गों को वृद्धावस्था भत्ता एवं विधवा भत्ता सही ढंग से मिल रहा हो, फिर भी कोई उस लाभ से वंचित हो तो वे सभी लोग आवेदन करें. उनके साथ रानीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी, तिराट ग्राम पंचायत प्रमुख शिवदास चटर्जी, रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष बबीता चौधरी सहित आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात