खेत मजदूर यूनियन की और से जामुड़िया भूमि दफ्तर कार्यालय का घेराव



 जामुड़िया : सीटू से सम्बद्ध भारतीय खेत मजदूर यूनियन जामुड़िया ब्लॉक की ओर से राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवार के लोगो को सरकारी भूमि अधिग्रहण कर देने की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बहादुरपुर स्थित भूमि विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थानीय माकपा कार्यालय से एक जुलूस निकाला गया. जुलूस भूमि विभाग कार्यालय में पहुंच कर सभा में बदल गई. इस सभा को संबोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव मंडली के सदस्य मनोज दत्त ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेता मंत्री से लेकर राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. यही कारण है कि आम जनता का कोई भी कार्य सरकारी कार्यालयों में बिना तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की पैरवी करने से नहीं होता है, जबकि माकपा के शासनकाल में सरकारी तंत्र पूरी तरह से आजाद होकर कार्य करता था .इस मौके पर किसान नेता हराधन गोप ने कहा कि वर्तमान समय ईसीएल एवं कोल इंडिया की सैकड़ों हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी हुई है .राज्य सरकार को उक्त जमीन का मियूटेशन कर गरीब परिवार को पट्टा देना चाहिए ताकि कोई भी गरीब परिवार के लोग भूमिहीन न रहे . इस दौरान माकपा की ओर से ब्लॉक भूमि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया . इस मौके पर सुभाशीष मंडल, सुकुमार सांगुई, कार्तिक घोष ,दिलीप बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात