स्थानीय युवकों को नोकरी प्रदान करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन




 जामुड़िया : जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र विजय नगर सिथ श्याम सेल कारखाना 3 नम्बर गेट के बाहर मंगलवार को माकपा के बैनर तले चंडीपुर गाँव के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूषों ने रोजगार की मांग पर जमकर हंगामा किया. इस आंदोलन की वजह से लगातार दो घंटे तक कारखाने के तीन नम्बर गेट पर परिवहन की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गया था .इस मौके पर आंदोलन कर रहे ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए माकपा के युवा नेता बुद्धदेव रजक ने कहा कि हमलोग कोई उद्योगों के विरुद्ध में नहीं है लेकिन चंडीपुर के सैकड़ों लोगों ने बीते तीन माह पूर्व रोजगार की मांग पर आंदोलन किया था, जिस पर कारखाना प्रबंधन ने कहा था कि जल्द से जल्द ग्राम वासियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन उस आंदोलन को महीने बीत गए, लेकिन कारखाना प्रबंधन इस समस्या को लेकर कोई पहल नहीं किया है, जिसकी वजह से आज एक बार फिर से चंडीपुर के लोगो ने कारखाना की परिवहन व्यवस्था को ठप्प कर आंदोलन किया है. इसके अलावा आये दिनो करखाना से निकले वाले प्रदुषण के कारण बातावरण ओर जल प्रदुषण हो रहे है. इसके रोकथाम के लिए करखाना को इनकी व्यवस्था करनी होगी. अगर कारखाना प्रबंधन हमारी मांग को स्वीकार नहीं करती है तो माकपा कारखाना के मुख्यद्वार को बंद कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी वही इस समस्या पर जानकारी देते हुए कारखाना प्रबंधन ने बताया कि आज के इस आंदोलन को लेकर प्रदर्शन करने वाले को आगामी 30 सितंबर को बुला कर बैठक किया जाएगा ,और उनकी समस्याओं के समाधान का भरसक प्रयास किया जाएगा. आंदोलन करने वाले लोगों में जगरनाथ घोष, उज्ज्वल चटर्जी, जलद बाउरी, अमर कोड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात