कोयला उद्योग को निजीकरण के विरोध में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन




  रानीगंज -कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ मंगलवार को केकेएससी की तरफ से सातग्राम एरिया अंतर्गत आमकोला कोलियरी में गेट मीटिंग की गई. इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष शेरु खान संगठन के नीमचा अध्यक्ष अर्जुन सिंह ,एरिया अध्यक्ष तपन मुखर्जी ,देवनंदन पासवान, शिबू यादव ,तारकेश्वर सिंह ,संजय साव सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार इस महीने की 9 तारीख से हर कोलियरी इलाके में गेट मीटिंग की जा रही है. इसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन को और जोरदार करना है .उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार लगातार कोयला उद्योग के निजीकरण की कोशिश कर रही है ,उसके खिलाफ केकेएससी लगातार आंदोलन कर रहा है .उन्होंने कहा कि ईसीएल के कई खदानों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है ,और अन्य खदानों को भी निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है .उ कोयला खदान अगर इस तरह से निजी हाथों में चले गए तो श्रमिक हेतु की रक्षा नहीं हो सकेगी, क्योंकि निजी मालिक श्रमिक हितों के बारे में नहीं सोचते . इसके खिलाफ संगठन की तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है जो की महीने भर चलेगा .28 तथा 29 तारीख को पदयात्रा निकाली जाएगी 30 तारीख को महाप्रबंधक ऑफिस के सामने एक गेट मीटिंग होगी, जिसमें मंत्री मलय घटक,विधायक हरे राम सिंह ,अभिजीत घटक, नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सहित केकेएससी के जिला स्तर के तमाम नजन उपस्थित रहेंगे .इसके बाद 11 तारीख को एक लाख लोगों के साथ ईसीएल के सी एम डी दफ्तर का घेराव किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात