ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में जेसीसी की बैठक संपन्न



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में शनिवार को संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक सफलतापूवर्क संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने की; वहीं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी सहित सभी अभिकर्ता व अन्य विभागीय प्रधान विशिष्ट रूप से मौजूद रहे.इनके साथ क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्यों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही. ग़ौरतलब है कि क्षेत्र की उत्पादन-उत्पादकता व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित इस बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ने किया तथा अध्यक्षीय वक्तव्य क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने दिया.बैठक के दौरान सभी जेसीसी सदस्यों ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए अपने विचार रहे. महाप्रबंधक ने सभी सकारात्मक सुझावों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र की अभिवृद्धि सम्मिलित ज़िम्मेदारी है और हम सभी को इसका पालन करना होगा. सभी जेसीसी सदस्यों ने भी इसके लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.ग़ौरतलब है कि सितंबर माह कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी माह के रूप में मनाया जा रहा है और आज आधुनिक हिंदी के पितामह कहे जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती है. सभागार में उपस्थित सभी ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर इस महान विभूति को नमन किया,साथ ही, भारतेंदु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केन्द्रित एक वीडियो की प्रस्तुति भी की गयी, जिससे सभी के समक्ष भारतेंदु का व्यक्तित्व अपने समग्र रूप में रखा जा सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात