रानीगंज-महावीर कोलियरी इलाके के निवासियों को लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या झेलनी पड़ रही है, घंटों बिजली गुल रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिसके तहत रविवार को कुनुस्तोड़िया एरिया कोलियरी के तहत कार्य करने वाले महावीर कोलियरी निवासियों ने सुबह से महावीर कोलियरी प्रबंधक कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन आरंभ किया.उनकी मांग है कि पिछले एक डेढ़ महीने से हमें बिजली आपूर्ति की समस्या हो रही हैं, घंटों बिजली गुल रहती है जिसके कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं दूसरी और इस विषय पर एरिया इंचार्ज आर के गुप्ता ने लोगों के धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस बात को स्वीकार किया के महावीर इलाके में बिजली आपूर्ति की समस्या तो है, और उस इलाके का ट्रांसफर पिछले चार दिनों से खराब पड़ा हैं, और हम जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति जल्द ही करेंगे, साथ ही महावीर कोलियरी के प्रबंधक पीयूष तिवारी ने भी इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की,वहीं आईएनटीटीयूसी के शाखा अध्यक्ष अनिल सिंह ने भी श्रमिकों की परेशानी को जल्द दूर करने की मांग की.


0 टिप्पणियाँ