सातग्राम श्रीपुर एरिया प्रबन्धन ने अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग किया



  जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम -श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में नार्थ सियारसोल कोलियरी के बीजपुर आम बागान इलाके में शनिवार को सातग्राम श्रीपुर एरिया वरीय प्रबंधक तापस खवास के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग की गई.ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी एसआई अभिजीत कर्मकार, एसएसआई नागेंद्र तिवारी, एसएसआई चंद्रकेश हरिजन, कुनुस्टोरिया एरिया के सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव, कुनुस्टोरिया सीआईएसफ कैंप जवान तथा जामुड़िया थाना पुलिस की उपस्थिति में नार्थ सियारसोल के बीजपुर आम बागान मोजा के जंगलों में चल रहे अवैध कोयला खदानों की जेसीबी मशीन के द्वारा भराई की गई .इस दौरान 3 चल रहे अवेध खदानों को भरा गया. इस विषय पर चंद्रकेश हरिजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि नार्थ सियारसोल के बीजपुर आम बागान के जंगलों में अवेध कोयला खदान चल रहे हैं.इसके बाद ईसीएल प्रबंधन को जानकारी देकर हमलोग करवाई कर रहे हैं. हमलोग दिन में पेट्रोलिंग कर जानकारी लेते हैं कि कहां ईसीएल की संपत्ति की लूट हो रही है ,उन जगहों पर हमलोग कार्रवाई कर रहे हैं. इस एरिया में हमलोग कहीं भी अवैध कोयला खदान नहीं चलने देंगे. इसमें कोल इंडिया के प्रबंधन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है.इसमें पुलिस प्रशासन एवं सीआईएसएफ का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता