रोनाई में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में रिंटू एकादश रहा विजेता




रानीगंज- रानीगंज के रोनाई इलाके में रिंटू एकादश जीएस स्पोर्ट्स की तरफ से एक फ्री बर्ड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस मौके पर रिंटु एकादश की तरफ से सिंदबाद खान, सनाउल खान, रिंटू खान ,गोपी शेख, इंजमुल खान उपस्थित थे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटियुसी अध्यक्ष तथा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पार्षद आलोक बोस ,अख्तरी खातून, संदीप भालोटीया, शाहिद परवेज उपस्थित थे.फाइनल मुकाबले में रिंटू एकादश का मुकाबला वारिस एकादश से हुआ, जिसमें रिंटू एकादश ने दो गोल से जीत हासिल की. विजेता टीम को ₹40000 नकद और ट्राफी वहीं उपविजेता टीम को ₹30000 नकद तथा ट्रॉफी प्रदान किया गया. इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि फुटबॉल का खेल पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है, लेकिन पिछले कुछ समय से युवा मैदान से दूर होते जा रहे हैं. इस तरह के आयोजनों से युवाओं का ध्यान एक बार फिर से मैदान की तरफ जाएगा और बंगाल में फुटबॉल की जो प्रतिभा है .वह फिर से उभर कर सामने आएगी. वहीं सिंदबाद खान ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय स्तर पर जो युवा है उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और यही सोचकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में न सिर्फ रानीगंज या आसनसोल बल्कि अन्य जगह से भी टीमों ने हिस्सा लिया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात