भारी वाहनो के आवागमन से बदहाल रास्ता के मरम्मत की मांग करते हुए रास्ता अवरोध किया



  जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरुलिया फाड़ी अन्तर्गत हिजल गोडा ग्राम पंचायत के साकड़ी ग्राम के लोग ने पिछले कई दिनों से बेंड पत्थर लोड वाहनों को इस रास्ते से आवाजाही के कारण इलाके के जर्जर सड़क सहित दुर्गा एवं मनसा मंदिर के निर्माण कार्य करने हेतू बुधवार की सुबह फिर से साकड़ी ग्राम रेल लाइन मोड़ पर घंटों सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. इस विषय में जानकारी देते हुए स्थानीय एक ग्राम निवासी मेघनाथ मंडल ने बताया कि इस सड़क से होकर दिन दहाड़े बेंड पत्थर लोड वाहनों को गुजरने के कारण इस इलाके के सड़क पुरी तरह से जर्जर हो चुकी है .इसके अलावा इसी रास्ते से होकर पढ़ाई करने के लिए सभी छात्र - छात्रायों का आना जाना है. दिन में भी इस रास्ते से इतने वाहनों को चलने के कारण कभी भी किसी समय बड़ी सड़क दुघर्टना घट सकती है. इस रास्ते को बंद कर बाईपास से वाहनों को गुजरने की जरूरत है .इसके अलावा सालो पहले बेंड पत्थर चलाने वाले लोगों ने ग्राम वासियों को यह आश्वासन दिया था कि यहां पर दुर्गा एवं मनसा मंदिर का निर्माण किया जायेगा, लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद यहां पर कोई भी कार्य नहीं हुआ. हमलोग यह चाहते है कि इस रास्ते से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों का आवागमन को बंद किया जाए ओर हमलोग को जो मंदिर निर्माण कार्य का वादा किया था उसे पूर्ण करे, तब जाकर हमारा यह आंदोलन समाप्त होगा .सड़क अवरोध के मौके पर जामुड़िया थाना एवं चुरुलिया फाड़ी की पुलिस पहुंच कर एक दिन का समय देने के बाद लोगो को समझा बुझाकर कर यह मामला शांत करवाया गया. इस मौके पर गौरंगो गोराई, पोरेश मंडल, लखन गोराई, धनंजय गोराई, तारक गोराई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात