कोल इंडिया के सेफ़्टी विभाग के कार्यकारी निदेशक ने किया ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा




जामुड़िया - कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सेफ़्टी) नारायण दास शुक्रवार को ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की नारायण कुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का किया विधिवत निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये, तत्पश्चात कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में श्री दास ने दो समीक्षा बैठक की, जिनमें क्रमशः कंपनी के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक व सभी सेफ़्टी ऑफिसर्स उपस्थित रहे. ग़ौरतलब है कि खान सुरक्षा हमेशा से ही बड़ा गंभीर विषय रहा है और ऐसे में कोल इंडिया लिमिटेड के ईडी (सेफ़्टी) का आगमन काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सभी क्षेत्रों की क्रमवार समीक्षा की और कहा कि उत्पादन और प्रेषण के क्रम में कहीं भी खान सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खान सुरक्षा हमारी पहली ज़िम्मेदारी है और इसका अनुपालन हम सभी को करना है.उल्लेखनीय है कि उनके साथ कोल इंडिया लिमिटेड के आईएसओ विक्रम दास और ईसीएल के महाप्रबंधक (संरक्षा) नरेश कुमार साहा भी उपस्थित रहे. बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता